जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच मेट्रो स्टेशन बंद होने से यात्रियों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 24, 2026

नयी दिल्ली, 24 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के कारण बार-बार मेट्रो स्टेशन बंद करने और यातायात नियंत्रित करने के प्रशासन के फैसले पर यात्रियों ने नाराजगी जताई है। लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल किया कि आखिर हर दिन सफर करने वाले हजारों लोगों को क्यों परेशानी उठानी पड़ रही है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि नयी दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेगा।

नयी दिल्ली मेट्रो स्टेशन येलो लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को जोड़ने वाला प्रमुख इंटरचेंज स्टेशन है। इसके बंद होने से रोज सफर करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी होने की आशंका है। घोषणा के तुरंत बाद कई लोगों ने ‘एक्स’ पर इस फैसले पर सवाल उठाए।

कई लोगों ने कहा कि इससे दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को परेशानी होगी। वहीं कुछ लोगों ने आशंका जताई कि ऐप के जरिये मिलने वाली टैक्सियों का किराया बढ़ सकता है। डीएमआरसी द्वारा बृहस्पतिवार देर रात 16 स्टेशन बंद रखने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने लिखा, विरोध प्रदर्शन से निपटने का सबसे आसान तरीका आम लोगों को परेशान करना है।

कई लोगों ने सवाल किया कि दफ्तर, स्कूल और अस्पताल जाने वाले लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है। उनका कहना था कि इन पाबंदियों से प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर जाने से नहीं रुकेंगे। कुछ लोगों ने बार-बार मेट्रो स्टेशन बंद करने का कारण भी पूछा।

डीएमआरसी को टैग करते हुए एक उपयोगकर्ता ने लिखा, क्या आप डीएमआरसी अपने पैसे से चला रहे हैं या जनता के टैक्स के पैसे से? कृपया स्टेशन बंद करने का सही कारण बताइए। डीएमआरसी ने कहा है कि सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं और अगले आदेश तक यही व्यवस्था जारी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Pakistani Navy की लापरवाही पर भड़का India, MEA ने Pakistan High Commission के कार्यवाहक प्रमुख को तलब कर लगाई लताड़

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से भारत को क्या लाभ?

कायदे में रहोगे तो फायदे में...समंदर में भिड़े भारत-पाक के युद्धपोत! तुरंत एक्शन में आया भारत, पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर समझाया

Amit Shah के UCC Plan पर Arshad Madani का तीखा वार, बोले- अपने दीन-धर्म से हरगिज समझौता नहीं करेगा मुसलमान