दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, 6 अगस्त से पिंक लाइन के एक सेक्शन की शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन का विस्तार कर बनाए गए नजफगढ़-ढांसा बस स्टैण्ड और त्रिलोकपुरी में पिंक लाइन गलियारे के एक छोटे से खंड का छह अगस्त को उद्घाटन किया जाएगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो रेल कोरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि केंद्रीय आवासीय और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इन दो खंड़ों का शुभारंभ करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन समारोह छह अगस्त को सुबह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा जबकि यात्री सेवा दोनों खंड़ों पर उसी दिन दोपहर तीन बजे से शुरू होगी।

प्रमुख खबरें

Sikar में गाय बेचने के विरोध पर पति ने पत्नी को पिकअप से कुचला, मौत

Haryana के Karnal में पदयात्रा और जनसभा करेंगे Amit Shah

गोकुल दूध संघ में बहुमत बदलने के लिए BJP नियमों से कर रही खिलवाड़: Rahul Gandhi

Delhi Police ने जंतर-मंतर से हटाए बैरिकेड्स, प्रदर्शन स्थल सूची से हटने के बाद खुली सड़कें