सात सितम्बर से फिर पटरी पर दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो, क्या होंगे नये नियम, यहां जान लें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2020

नयी दिल्ली। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने हवाई अड्डों की ही भांति दिल्ली मेट्रो के लिए भी ‘‘स्पर्श मुक्त’’ सुरक्षा जांच की योजना बनाई है और वह यात्रियों की जांच के लिए हाथ में पकड़ने वाले तथा दरवाजे वाले उन्नत मेटल डिटेक्टर लगाएगी। इसमें यात्रियों को बेल्ट और पेन जैसी धातु की वस्तुओं को बैग में रखना होगा। सीआईएसएफ की दिल्ली मेट्रो के लिए ‘कार्य निरंतरता योजना’ में सुरक्षा व्यवस्था बदलावों को रेखांकित किया गया है। दिल्ली मेट्रो सेवा सोमवार से चरणबद्ध तरीके से शुरू होने जा रही है।

इसे भी पढ़ें: तीन चरणों में होगी बहाल, निषिद्ध क्षेत्र में बंद रहेंगे स्टेशन, जान लें दिल्ली मेट्रो परिचालन के बारे में सब कुछ

उन्होंने कहा, ‘‘हाथ से पकड़े जाने वाले मेटल डिटेक्टरों की लंबाई बढ़ाने के अलावा हमने दरवाजे नुमा मेटल डिटेक्टर को और उन्नत किया है।’’ सीआईएसएफ देश के असैन्य हवाई अड्डों की भी सुरक्षा का जिम्मा संभालता है। नयी प्रक्रिया के अनुसार यात्रियों से बेल्ट और पेन जैसी धातु की वस्तुओं को बैग में रखने को कहा जाएगा और अगर किसी के पास बैग नहीं है तो उन्हें उस सामान को हाथ में रखना होगा।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR