Delhi Metro मतदान के दिन तड़के चार बजे शुरू कर देगी अपनी सेवाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2024

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बुधवार को कहा कि यहां लोकसभा चुनाव के दिन 25 मई को उसकी मेट्रो सेवाएं तड़के चार बजे प्रारंभ हो जाएंगी। डीएमआरसी के प्रधान निदेशक (कोरपोरेट संचार) अनुज दयाल ने बताया कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि चुनाव ड्यूटी पर लगाये गये कर्मियों को आवाजाही में सहूलियत हो।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में डीएमआरसी ने कहा, ‘‘ दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दिन शनिवार 25 मई को दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं तड़के चार बजे शुरू हो जाएंगी ताकि चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।’’

दयाल ने कहा, ‘‘तड़के चार बजे से प्रात: छह बजे तक सभी लाइनों पर आधे घंटे के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन चलेंगी। उसके बाद सामान्य मेट्रो ट्रेन सेवाएं बहाल हो जाएंगी जो पूरे दिन जारी रहेंगी।

प्रमुख खबरें

क्यों चीन-जापान की लड़कियां AIबॉयफ्रेंड Dan को कर रही हैं पसंद? यहां जानें कारण

T20 World Cup 2024: आखिरी ग्रुप मैच रद्द होने के बाद भारत का सुपर8 में कब होगा मुकाबला, यहां जानें पूरा शेड्यूल

कनाडा के खिलाफ मैच रद्द होने के बावजूद भारत का ग्रुप चरण में सकारात्मक प्रदर्शन

T20 World Cup 2024 से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज, पीसीबी करेगा सैलरी में कटौती!