दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने बेरोजगारी से निपटने के लिए राष्ट्रीय नीति की हिमायत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने देश के युवाओं में बेरोजगारी की उच्च दर की ओर संकेत करते हुए इस मुद्दे का समाधान करने के लिए बुधवार को एक राष्ट्रीय नीति बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा नौकरियां पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि भर्ती नहीं किये जाने के कारण लाखों सरकारी पद खाली हैं।

इसे भी पढ़ें: उम्मीद है ममता सरकार बीरभूम हिसा के दोषियों को जरूर सजा दिलवाएगी: प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने समय से भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने की मांग कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किये जाने की घटनाओं का भी उल्लेख किया। राय ने कहा कि आजादी के बाद से सात दशकों में रोजगार पर एक राष्ट्रीय नीति के अभाव से उच्च बेरोजगारी दर एवं देश के सामने अत्यधिक आर्थिक चुनौतियां पैदा हो गई हैं।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार