Delhi MCD By Election Result | 12 वार्ड में मतगणना जारी, AAP का इम्तिहान, BJP का दबदबा कायम रहेगा या बदलेगा समीकरण?

By रेनू तिवारी | Dec 03, 2025

सत्ताधारी BJP, AAP और कांग्रेस के लिए लिटमस टेस्ट माने जा रहे दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होने वाले हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव की मतगणना बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। तीस नवंबर को जिन 12 वार्ड में मतदान हुआ था, उनमें से नौ वार्ड पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जबकि बाकी पर आम आदमी पार्टी (आप) के निगम पार्षद थे। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं। मतगणना के लिए कंझावला, पीतमपुरा, भरत नगर, सिविल लाइंस, राउज एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोल मार्केट, पुष्प विहार और मंडावली में 10केंद्र बनाए गए हैं।

शालीमार बाग बी वार्ड से निगम पार्षद रहीं रेखा गुप्ता फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री बनी थीं, जिसके बाद यह वार्ड खाली हो गया था। पश्चिम दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कमलजीत सेहरावत पहले द्वारका बी वार्ड से निगम पार्षद थीं।

इसे भी पढ़ें: India-Russia | शक्तिशाली भारत की ओर एक और कदम... रूस के साथ असैन्य परमाणु ऊर्जा MoU को मिली मंजूरी, पुतिन की यात्रा बेहद अहम

BJP के लिए हाई-स्टेक चुनाव: AAP और कांग्रेस दिल्ली में अपना खोया हुआ असर वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं BJP के लिए यह हाई-स्टेक चुनाव है क्योंकि फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद यह पहला बड़ा मुकाबला है। वोट डालने के बाद, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से अपने वोट का इस्तेमाल करने की अपील करते हुए कहा, “क्योंकि इसी वोट से वे अपने लिए सही प्रतिनिधि चुन पाएंगे, और दिल्ली के विकास को रफ़्तार मिलेगी।” 

प्रमुख खबरें

MPSC की सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी हों, Devendra Fadnavis बोले- सरकार करेगी मदद

Nepal Flood में 288 भारतीय लापता, Kanpur विमान हादसे समेत मुख्य राष्ट्रीय और वैश्विक खबरें

Nepal Flood में Britain देगा 50 लाख पाउंड की आर्थिक मदद, बचावकर्मियों की भी पेशकश की

Real Madrid की Real Sociedad पर धमाकेदार जीत, Set Pieces की सटीक रणनीति से पलटा मैच का पासा