पुरी नहीं जा पा रहे? Delhi-NCR के इन Jagannath मंदिरों में करें रथ यात्रा के दर्शन

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 13, 2026

हर साल आषाढ़ के महीने में ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा दुनिया भर में मशहूर है। इस रथ यात्रा की भव्यता देखने के लिए लोग देश-दुनिया से हजारों लोग पुरी जाते है। बता दें कि, इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा तीन विशाल लकड़ी के रथों में विराजमान होते हैं।

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा साल 2026 में कब है?

पुरी रथ यात्रा का शुभारंभ आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया को होता है। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीनों रथों को खींचकर गुंडिचा मंदिर ले जाने का आरंभ होता है। यह आषाढ़ शुक्ल द्वितीय तिथि 15 जुलाई को 11.50 ए एम से लेकर 16 जुलाई को सुबह 8.52 बजे तक है। वहीं, आषाढ़ शुक्ल दशमी को बहुड़ा यानी वापसी यात्रा के साथ ही खत्म होती है।

जगन्नाथ मंदिर, हौज खास

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रथ यात्रा देखने चाहते हैं, तो दिल्ली के हौज खास में स्थित जगन्नाथ मंदिर जरुर जाएं। यहां पर आपको भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियां स्थापित होती है। यहां पर आने से पहले आप हौज खास मेट्रो स्टेशन जाएं। फिर आप यहां पहुंचकर ऑटो या रिक्शा लेकर मंदिर पहुंच जाएं। मेट्रो से मंदिर की दूरी 5 मिनट पर है। 

श्रीजगन्नाथ मंदिर, त्यागराज नगर

साउथ दिल्ली में त्यागराज स्टेडियम, कोटला के पास श्रीजगन्नाथ जी का मंदिर स्थित है। यह दिल्ली एनसीआर का सबसे पुराना मंदिर है। बता दें कि, यहां से INA मेट्रो स्टेशन सिर्फ 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 16 जुलाई को आप यहां पर जरुर जाएं।

श्री जगन्नाथ मंदिर, नोएडा सेक्टर 34

अगर आप नोएडा के आस-पास रहते हैं, तो आप श्री जगन्नाथ मंदिर जा सकते हैं। यह नोएडा के सेक्टर-34 उदयगिरी-2, जगन्नाथ मंदिर मार्ग में स्थित है। यहां पर आप मेट्रो में भी पहुंच सकती हैं। इसके लिए ब्लू लाइन से नोएडा सेक्टर-34 जाने वाली मेट्रो पकड़ लें। स्टेशन से इस मंदिर की दूरी सिर्फ 500 मीटर है,जहां से आप 5 मिनट पैदल चलकर या ई-रिक्शा लेकर आसानी से पहुंच सकते हैं। 

जगन्नाथ मंदिर, गुरुग्राम

यदि आपका निवास गुरुग्राम में है और आप भगवान जगन्नाथ के दर्शन करना चाहती हैं, तो सेक्टर-15 पार्ट-2 में स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह मंदिर हुडा मार्केट रोड के पास स्थित है और श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय है। 

मंदिर तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित इफको चौक तथा मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम सबसे सुविधाजनक मेट्रो स्टेशन हैं। इन स्टेशनों से बाहर निकलने के बाद आप ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा या टैक्सी की सहायता से लगभग 10 मिनट में आसानी से मंदिर पहुंच सकती हैं।

जगन्नाथ मंदिर, द्वारका 

यदि आप द्वारका के आस-पास रहती हैं, तो अपने नजदीकी जगन्नाथ मंदिर जाकर रथ यात्रा में शामिल हो सकती है। यह मंदिर सेक्टर-7, द्वारका, नई दिल्ली प्लॉट नंबर 3, पॉकेट-4 में स्थित है। यदि आप नोएडा जा रही हैं, तो ब्लू लाइन से द्वाराक की मेट्रो पकड़ लें। इस मंदिर का नजदीकी स्टेशन द्वारका सेक्टर-9 या द्वारका सेक्टर-10 है। यहां से आप ई-रिक्शा या ऑटो लेकर जा सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Wimbledon में Jannik Sinner की बादशाहत कायम, Zverev को हराकर फिर बने Champion

Strait of Hormuz पर बढ़ा तनाव, Iran ने US पर लगाया War Crime का आरोप, दी कड़ी चेतावनी

Boston के समंदर में लहराया तिरंगा, Grand Parade of Sails में INS सुदर्शनी ने दिखाई शान

Vietnam Boat Accident: 15 भारतीयों के शवों की दर्दनाक घर वापसी, Mumbai पहुंचे पार्थिव शरीर