Delhi-NCR Weather Update । बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश और आंधी का Orange Alert

By एकता | Mar 31, 2026

दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज धूप और तपती गर्मी के बाद, दोपहर को आसमान में बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को काफी राहत मिली है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के असर से मौसम सुहावना हो गया है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया, 'मेड इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड' का दिया मंत्र

अप्रैल के शुरुआती दिनों का हाल

अप्रैल महीने की शुरुआत भी राहत भरी रहने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली में फिर से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगले दो-तीन दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हालांकि सोमवार दोपहर तक तेज धूप की वजह से लोग परेशान थे, लेकिन शाम को हुई वर्षा के बाद अब गर्मी से काफी हद तक निजात मिल गई है।

प्रमुख खबरें

Karnataka Police ने विशेष अभियान में 800 बाल मजदूरों को कराया मुक्त

Nepal Flood: 5100 से अधिक लापता लोगों की तलाश में जुटी सेना और NDRRMA

Tamil Nadu में सीएम Vijay की टिप्पणी पर भड़की DMK, राज्यभर में किया जोरदार प्रदर्शन

शिक्षा में AI के सुरक्षित उपयोग पर BRICS देशों में बनी सहमति