Delhi News: एग्जिट पोल के बाद हलचल, AAP ने अपलोड किया 17C, केजरीवाल बोले- पारदर्शी काम नहीं कर रहा है EC

By अंकित सिंह | Feb 07, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले आप ने 17सी और प्रत्येक विधानसभा में प्रति बूथ डाले गए वोटों की संख्या अपलोड कर दिया है। इसको लेकर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक्स पोस्ट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कई अनुरोधों के बावजूद चुनाव आयोग ने फॉर्म 17सी और प्रत्येक विधानसभा में प्रति बूथ डाले गए वोटों की संख्या अपलोड करने से इनकार कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने एक वेबसाइट बनाई है - http://transparentelections.in जहां हमने हर विधानसभा के सभी फॉर्म 17C अपलोड किए हैं। इस फॉर्म में हर बूथ पर पड़े वोटों का पूरा ब्यौरा है। 

इसे भी पढ़ें: 50 सीटें जीतेगी AAP, केजरीवाल की बैठक के बाद बोले गोपाल राय, एग्जिट पोल के जरिए माहौल बना रही BJP

आप नेता गोपाल राय ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आज आप के सभी विधायकों की बैठक हुई जिसमें सभी उम्मीदवारों ने अपनी रिपोर्ट दी। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक, AAP करीब 50 सीटें जीतेगी और 6-7 सीटों पर कांटे की टक्कर होगी। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने का जनादेश दिया है। गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह से 'गली गालोच पार्टी' एग्जिट पोल के जरिए माहौल बनाने की कोशिश कर रही है कि वे सरकार बनाएंगे लेकिन उनकी हताशा हकीकत बयां कर रही है। जिस तरह से हमारे उम्मीदवारों को भाजपा में शामिल होने के लिए फोन आ रहे हैं और उन्हें मंत्री पद का प्रलोभन दिया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods: Nagpur के 102 तीर्थयात्री काठमांडू से सुरक्षित घर लौटे

Amol Muzumdar बोले, Womens Asia Cup में आक्रामक खेल पर रहेगा भारतीय टीम का जोर

Nepal Floods पर शिशिर खनाल ने भारत की मदद के लिए जताया आभार, राहत कार्य जारी

Suryakumar Yadav बोले- T20 कप्तानी से हटने की नहीं थी उम्मीद, फैसले से हुआ था आश्चर्य