दिल्ली में चलती बस में महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के द्वारका इलाके में चलती बस में एक व्यक्ति ने 25 वर्षीय महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ कथित रूप से छेड़खानी की और उसपर हमला कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना बुधवार दोपहर हुई जब पीसीआर इकाई में तैनात कांस्टेबल ड्यूटी पर जा रही थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी कांस्टेबल के साथ क्लस्टर बस में चढ़ा और उसके पीछे खड़ा हो गया। इसके बाद उसने गलत तरीके से उसे छुआ। जब कांस्टेबल ने इसपर आपत्ति जतायी तो उसने हेल्मेट से उसपर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि हमले में कांस्टेबल घायल हो गई जबकि आरोपी बस से उतरकर भाग गया।

कांस्टेबल को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है। उन्होंने कहा कि कोई भी महिला कांस्टेबल की मदद के लिये आगे नहीं आया। यहां तक की बस चालक और मार्शल ने भी मदद नहीं की। चालक का कहना है कि घटना बस से बाहर हुई थी। द्वारका के पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

प्रमुख खबरें

Prime Minister Modi ने सांसद श्रीनिवास प्रसाद के निधन पर शोक प्रकट किया

Chhattisgarh: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों पर की थी गोलीबारी

Pakistan के प्रधानमंत्री ने रियाद में आईएमएफ प्रमुख से नए ऋण कार्यक्रम पर की चर्चा

Arvinder Singh Lovely की बगावत से मुश्किल में फंस सकती है कांग्रेस, इस पार्टी के लिए भी परेशानी