Chhattisgarh: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों पर की थी गोलीबारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2024

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया।पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।

उन्होंने बताया कि किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेसेलपाड़ और आस-पास के जंगलों में किस्टाराम एरिया कमेटी के माओवादिओं की उपस्थिति की सूचना मिलने पर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), बस्तर फाइटर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि दल आज सुबह करीब सात बजे क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुछ देर तक गोलीबारी करने के बाद नक्सली भाग गए।

बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्र में खोज अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि इस घटना के साथ इस वर्ष अब तक बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 81 नक्सली मारे गए हैं। क्षेत्र के कांकेर जिले में 16 अप्रैल को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

Karnataka में कथित तौर पर प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवती की चाकू मारकर हत्या

Congress मुसलमानों की तरफदारी करती है, Modi किसी से भेदभाव नहीं करते : Giriraj Singh

प्रधानमंत्री सिर्फ मंदिर-मस्जिद के बारे में बात करते हैं, महंगाई पर चुप रहते हैं: Tejashwi

छोटे हथियारों की निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए India से बातचीत जारी : Sri Lanka के विदेश मंत्री