दिल्ली : धन की कमी की वजह से ‘ बॉलीवुड पार्क’ बनाने की योजना खटाई में पड़ने के आसार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली में एमसीडी द्वारा ‘बॉलीवुड पार्क’ बनाने की महत्वकांक्षी योजना धन की कमी की वजह से खटाई में पड़ती नजर आ रही है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में भारतीय सिनेमा के इतिहास और विकास को कूड़े से बनी कलाकृतियों के जरिये प्रदर्शित करने की परिकल्पना की गई थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दक्षिण दिल्ली के जंगपुर के लोकप्रिय ‘वेस्ट टू वंडर’ पार्क की तर्ज पर ‘बॉलीवुड पार्क’ बनाने की योजना बनाई थी। ‘वेस्ट टू वंडर’ पार्क में विश्व के सात अजूबों की प्रतिकृति कबाड़ से बनाई गई है।

इसे भी पढ़ें: समय पर पुलिस कार्रवाई से बच सकती थी दर्जी की जान, हत्या आतंकी कृत्य : असदुद्दीन ओवैसी

उन्होंने कहा, ‘‘परियोजना जमीन पर शुरू होने के बाद पार्क को बनाने में कम से कम छह से आठ महीने का समय लगेगा। इसलिए हम कुछ धन की व्यवस्था कर रहे हैं ताकि परियोजना में और देरी नहीं हो।’’ एमसीडी के एक अन्य सूत्र ने बताया कि नगर निकाय की अब पहली प्राथमिकता अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन देने और इसके बाद मनोरंजन आदि की परियोजनाओं पर ध्यान देने की है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर