कंझावला एक्सीडेंट मामले में दिल्ली पुलिस ने जोड़ी गैर इरादतन हत्या की धारा, केजरीवाल ने की दोषियों के लिए सजा की मांग

By रितिका कमठान | Jan 02, 2023

दिल्ली में नए साल के जश्न के बीच कंझावला में लड़की के साथ हुए जबरदस्त एक्सीडेंट की घटना के मामले ने रोंगटे खड़े कर दिए है। कंझावला इलाके में युवती का शव नग्न अवस्था में मिला था, जिसके बाद हर तरफ हडकंप मच गया है। पुलिस को मौके से युवती का शव मिला था। पुलिस को शव मिलने से थोड़ी दूर युवती की स्कूटी मिली थी जो टूटी हुई हालत में थी।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने
इस मामले में कंझावला इलाके का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक जिस बलेनो गाड़ी से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया वो गाड़ी तोसि गांव की तरफ जाती दिखी है। गाड़ी जिस तरफ गई है युवती का शव भी पुलिस को क्षत विक्षत हालत में उसी जगह से मिला था।

सभी आरोपियों को किया जाएगा कोर्ट में पेश
इस मामले जांच में जुटे दिल्ली पुलिस आउटर के डीसीपी हरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों का ब्लड सैंपल ले लिया है। पुलिस ये जांच करेगी की आरोपियों ने घटना के समय शराब पी थी या नहीं। वहीं युवती के शव का पोस्टमॉर्टम तीन डॉक्टरों की टीम करेगी। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने व्यक्त किया दुख
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कंझावला हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि दोषियों को ‘‘कड़ी से कड़ी सजा’’ दी जाएगी। केजरीवाल ने घटना से जुड़ी एक खबर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि कंझावला में हमारी बहन के साथ जो हुआ, वह बेहद शर्मनाक है। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी। 

घटना का वीडियो आया सामने
घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें युवती के शरीर पर कपड़े नहीं है और उसके पैर में चोट नजर आ रही है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने इस घटना के संबंध में शहर की पुलिस को नोटिस भेजा है। पुलिस ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज गया है। उनके अनुसार, युवती का पैर कार के एक पहिए में फंस गया था, जिससे वह वाहन के साथ करीब चार किलोमीटर तक घिसटती चली गई। 

ये था मामला
कंझावला में 20 वर्षीय एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब चार किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुए हादसे में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter