CM अरविंद केजरीवाल की बेटी को ठगे 34 हजार, तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी को कथित रूप से ठगने को लेकर तीन लेागों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में तकनीकी निगरानी के आधार पर भरतपुर-मथुरा सीमा से साजिद (26), कपिल (18) और मनविंदर सिंह (25) को गिरफ्तार किया गया है। साजिद हरियाण के नूह का निवासी है जबकि कपिल और सिंह मथुरा के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी वारिस (25) अब भी फरार है। मुख्यमंत्री की बेटी को इन चारों में एक ने कथित रूप से 34,000 रूपये ठग लिये थे। आरोपियों ने एक ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर खरीददार के रूप में मुख्यमंत्री की बेटी से संपर्क किया था जिन्होंने एक सोफा बिकी के लिए इस मंच पर डाला था। अधिकारी ने कहा, ‘‘ तीनों कमीशन की खातिर वारिस के लिए काम करते थे। मनविंदर ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कपिल एवं साजिद के लिए बैंक खाते खुलवाये जिसके लिए उसे कमीशन मिला। ठगी गयी राशि वारिस के खाते में अंतरित की गयी।’’

प्रमुख खबरें

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार