MCOCA और NDPS केस में वांछित मां-बेटा गिरफ्तार, Delhi Police ने दबोचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 29, 2026

दिल्ली पुलिस ने एक संगठित मादक पदार्थ गिरोह का हिस्सा होने और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज मामलों में वांछित 47 वर्षीय महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान नीलम राणा और राहुल राणा (27) के रूप में हुई है, जिन्हें मंगलवार को दिल्ली में उनके संबंधित आवासीय ठिकानों से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, नीलम 1995 से अब तक आबकारी कानून के उल्लंघन और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों समेत 13 आपराधिक मामलों में शामिल रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के दो अन्य मामलों में भी उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट लंबित थे। अधिकारी ने कहा कि राहुल का नाम 2021 के एक एनडीपीएस मामले में भी है।

जांच से पता चला है कि इस परिवार ने हेरोइन की खरीद और बिक्री के लिए एक संगठित गिरोह बनाया था और इसकी कमाई से काफी संपत्ति अर्जित की गई है। अधिकारी ने कहा कि राजेश राणा की गिरफ्तारी के बाद नीलम और राहुल छिप गए थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Shaurya Path: आसमान के असली योद्धा साबित हुए Air Chief Marshal AP Singh, प्रेरणादायक रहा फाइटर पायलट से एयर चीफ पद तक पहुँचने का सफर

दुबई से Lucknow Airport पहुंचे नेपाली युवक के पास मिला फर्जी भारतीय पासपोर्ट, गिरफ्तार

Pakistan के खिलाफ Rajnath Singh के तेवर देख बगलें झांकने लगा America, India की Defence Diplomacy ने पूरी दुनिया में छोड़ा प्रभाव

Supreme Court ने Digital Arrest पर जताई चिंता, बैंक लापरवाही पर मुआवजा देने का विचार