सस्ते US Dollar का लालच देकर 25 लाख रुपये ठगने वाला Surat से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 02, 2026

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने अमेरिकी डॉलर कम दर पर उपलब्ध कराने का झांसा देकर करीब 25 लाख रुपये की कथित ठगी करने के मामले में 32-वर्षीय एक आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को तिलक मार्ग थाने में वसंत पंचाल की शिकायत पर करीब 25 लाख रुपये की ठगी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे सूरत से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान फेरिन हर्षदराय पटेल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से ठगी की रकम का कुछ हिस्सा, ठगी के पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल फोन और वारदात के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली, मुंबई और सूरत में ठगी तथा इसी तरह के मामलों से जुड़े छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि ठगी की बाकी रकम बरामद करने तथा मामले में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट

रेजीनगर में Suvendu Adhikari बोले, अपना वोट बर्बाद न करें अल्पसंख्यक

Bhubaneswar बम विस्फोट कांड में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, दो आरोपी नामजद

Tihar Jail में गैंगस्टर नवीन बाली और ढिल्लू का हंगामा, अधिकारियों से की हाथापाई