Delhi Police ने Singhu Border पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 12, 2026

दिल्ली पुलिस ने घोषित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश पर यहां सिंघु बॉर्डर पर कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लिखने और खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र बनाने के मामले में पंजाब से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सिंघु बॉर्डर पर दीवारों पर ये नारे और भित्तिचित्र छह सितंबर को मिले थे जिसके बाद दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

सूत्रों ने कहा कि आरोपियों ने जिस कार का कथित तौर पर इस्तेमाल किया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रीतपाल कथित तौर पर पन्नू के सीधे संपर्क में था और पन्नू ने ही उसे सिंघु बॉर्डर के पास दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखने का निर्देश दिया था। सूत्रों ने कहा कि जांचकर्ता इस बात की भी पड़ताल कर रहे हैं कि प्रीतपाल कहीं पाकिस्तान में मौजूद आतंकी तत्वों के भी संपर्क में तो नहीं था।

उन्होंने बताया कि प्रीतपाल के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत पहले से एक मामला दर्ज है। जांच के सिलसिले में विशेष प्रकोष्ठ और खुफिया ब्यूरो (आईबी) की टीम अलीपुर थाने में तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Explained- Red Sea Crisis | 3,000 किलोमीटर दूर बाब-अल-मंदेब पर हूतियों का कब्ज़ा, भारत के लिए क्यों गहराया ऊर्जा और निर्यात संकट | Bab El Mandeb Strait

BRICS Summit 2026 LIVE Updates: 18वें ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने नई दिल्ली के लिए रवाना हुए Xi Jinping

Pakistan में बाल हिंसा के 1914 मामले दर्ज, PPP नेता Sherry Rehman ने जताई चिंता

रात में Stress घटाकर सुकून की नींद दिलाएंगे ये 3 आसान Yoga आसन