दिल्ली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 17 साल से फरार दो भगोड़े आरोपियों को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

नयी दिल्ली, 27 जुलाई दिल्ली पुलिस ने हत्या की कोशिश के एक मामले में करीब 17 साल से फरार दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि दोनों को अपराध शाखा ने 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश के रामपुर और दिल्ली के मयूर विहार में अलग-अलग अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, यह मामला पारिवारिक विवाद से उपजा है और भूपेंद्र ने अमरजीत सिंह की मर्जी के खिलाफ उसकी बहन से शादी कर ली, जिससे दोनों परिवारों के बीच लंबे समय तक दुश्मनी बनी रही। अधिकारी ने कहा कि 11 अप्रैल 2007 को इकबाल, भूपेंद्र और उनके साथियों ने पटेल नगर इलाके में अमरजीत सिंह पर कथित तौर पर लकड़ी के तख्ते और लोहे की पाइप से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि फरार रहने के दौरान दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान बदल ली और टैक्सी चलाने लगे।

पुलिस ने बताया कि इकबाल दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हत्या के प्रयास और वाहन चोरी सहित 15 आपराधिक मामलों में शामिल है। भूपेंद्र पर पहले से छह मामले दर्ज हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: Devendra Fadnavis से मिले Prince Rahim Aga Khan, विकास परियोजनाओं में सहयोग पर बनी सहमति

PM Modi और President Tokayev ने Strategic Partnership को दिया नया आयाम, द्विपक्षीय संबंधों पर जताई संतुष्टि

Bharat Innovates प्रदर्शनी और Multilateralism पर जोर, New Delhi में PM Modi-Cyril Ramaphosa की द्विपक्षीय वार्ता

Bihar Flood: 15 जिलों में 48 लाख से अधिक लोग प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर