Delhi Police ने Rohini एनकाउंटर के बाद बवाना हत्याकांड में शामिल दो शूटरों को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

दिल्ली पुलिस ने हिमांशु भाऊ-विक्की हदल गिरोह से जुड़े दो कथित शार्पशूटर को रोहिणी में एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। वे इस महीने की शुरुआत में बाहरी दिल्ली के बवाना में 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में वांछित थे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गोली अधिकारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बच गए। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की, जिससे स्कूटर फिसल गई और आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि उनके कब्जे से दो अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, छह कारतूस, कारतूस के दो खाली खोखे और चोरी का एक स्कूटर बरामद किया गया।

दोनों पर 18 जुलाई को बाहरी दिल्ली के पूठ खुर्द में जोगिंदर उर्फ​काला की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित को दिनदहाड़े छह गोलियां मारी गईं और बाद उसकी मौत हो गई। बवाना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए विदेशी में बैठे गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ और विक्की उर्फ हदल द्वारा भर्ती किया गया था। पुलिस ने दावा किया कि दोनों ने हत्या को अंजाम देने से पहले उसपर नजर रखी थी। पुलिस ने एक डायरी भी बरामद की है, जिसमें लक्ष्य के रूप में चिह्नित दो व्यापारियों के नाम शामिल हैं।

पुलिस ने दावा किया है कि इन गिरफ्तारियों से एक और साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Indian Oil को पहली तिमाही में 2,661.37 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ

Delhi में DTC बसों की गुलाबी टिकट सुविधा 15 अगस्त तक बढ़ी, 16 से Pink Saheli कार्ड अनिवार्य

Bihar Police Traffic Rules: वाहन रोकने का अधिकार केवल दारोगा या उससे ऊपर के अधिकारी को

Century Plyboards का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 57 प्रतिशत बढ़कर 83.30 करोड़ रुपये हुआ