Arvind Kejriwal के खिलाफ नारे लिखने वाले व्यक्ति को Delhi Police ने किया गिरफ्तार

By रितिका कमठान | May 22, 2024

आरोपी का नाम अंकित गोयल है और वह बरेली का रहने वाला है। आरोपी युवा के बरेली से ग्रेटर नोएडा मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए आया था और यहां एक होटल में ठहरा हुआ था। इसी बीच दिल्ली मेट्रो में सफर करने के दौरान उसने अरविंद केजरीवाल को लेकर धमकी भरे मैसेज लिखे। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक एक नामी बैंक में काम करता है और शिक्षित है। जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबंधित नहीं है। 

पुलिस के अनुसार आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है मगर इस बात की पुष्टि मेडिकल के बाद ही की जाएगी। गौरतलब है कि 19 ने को पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और एक ट्रेन कोच में अरविंद केजरीवाल को लेकर धमकी भरे मैसेज लिखे गए थे। यह मैसेज अंग्रेजी भाषा में लिखे गए थे।

 

आम आदमी पार्टी ने लगाया आरोप

बता दे कि इस मामले पर आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि बीजेपी और प्रधानमंत्री कार्यालय अरविंद केजरीवाल की हत्या करवाने की साजिश रच रहे हैं। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने मामला दर्ज किया था।

सीसीटीवी से मिली जानकारी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लिखे जाने की घटना की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को कहा कि नारे लिखने का आरोपी सीसीटीवी कैमरों में देखा गया है। मेट्रो ट्रेनों के अंदर और स्टेशनों पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक के खिलाफ नारे लिखे पाए जाने के बाद पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, “सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को साइनबोर्ड और कोच में लिखते हुए देखा गया है। संदेह है कि यह वही व्यक्ति है जिसने नारे लिखे होने की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थीं।” उन्होंने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को पटेल नगर, रमेश नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशनों से फुटेज एकत्र कीं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेट्रो ट्रेनों के अंदर और स्टेशनों पर लिखे गए कुछ संदेशों की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट अंकित गोयल 91 पर साझा की गईं।

प्रमुख खबरें

Varanasi Air Show: चंदौली के दो ब्लॉकों में 22 और 24 अक्टूबर को स्कूल ऑनलाइन चलेंगे

Ladakh में एलजी ने LAHDC की सीटें बढ़ाकर कीं 100, आठ परिषदों के निर्वाचन क्षेत्र अधिसूचित

INDIA bloc Leaders Meeting: वोट चोरी पर रणनीति बनाने को लेकर खरगे की अध्यक्षता में बैठक

Punjab में नशा विरोधी कार्यकर्ता Parvinder Singh Jhota की हत्या की जांच CBI ने संभाली