दिल्ली पुलिस ने वांछित अपराधी को उत्तराखंड से पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2025

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने हत्या, डकैती और हत्या के प्रयास सहित कई अपराधों में वांछित 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यहां एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सिंह के ठिकाने के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाश शुरू की गई और छह जून को उत्तराखंड में उसकी गतिविधि के बारे में सूचना मिलने पर टीम ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया।’’

उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को सिंह यहां द्वारका सेक्टर-23 में एक कूरियर कंपनी के कार्यालय में हुई सशस्त्र डकैती के मामले में शामिल था, जहां उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कथित तौर पर कर्मचारियों को बंदूक के बल पर बंधक बनाया और कीमती सामान लूट लिया। अधिकारी ने कहा कि दो दिन बाद दो मई को सिंह ने शाहदरा में गोलीबारी की और एक व्यक्ति की हत्या करने का प्रयास किया।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका