मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी, 3 शूटरों को किया गिरफ्तार, AK 47 और गोला बारूद बरामद

By अनुराग गुप्ता | Jun 20, 2022

नयी दिल्ली। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने हत्याकांड में शामिल दो मुख्य शूटरों समेत मॉड्यूल हेड को गिरफ़्तार किया है। इसके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने तीनों शूटरों को गुजरात के मुंद्रा से गिरफ्तार किया है। 

स्पेशल सेल ने बताया कि हमने 6 शूटरों की पहचान की है। इसमें 2 मॉड्यूल शामिल थे जिनका सीधा संपर्क गोल्डी बराड़ से है। मनप्रीत मन्नू ने सिद्धू मूसेवाला पर पहले गोली चलाई और बाद में 6 लोगों ने इन पर गोली चलाई। स्पेशल सेल की टीम ने इनको 19 को गिरफ़्तार किया।

मानसा में हुई थी मूसेवाला की हत्या

पंजाबी गायब सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा में गोली मारकर हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए लोग बताए जा रहे थे। हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच के लिए सिद्धू मूसेवाला के परिजनों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। 

इसे भी पढ़ें: संगरूर उपचुनाव : चुनावी गीत में मूसेवाला की तस्वीरों का इस्तेमाल, आप ने की कांग्रेस की निंदा 

पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है बिश्नोई लॉरेंस

बिश्नोई पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली से रिमांड पर लिया था और फिर उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था। पंजाब पुलिस ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में बताया था कि कुलदीप बिश्नोई सिद्घू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड था।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका