दिल्ली पुलिस ने 5.05 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में कारोबारी को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2025

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पूर्वी दिल्ली में एक संपत्ति पर फर्जी ऋण लेकर एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी से 5.05 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

हालांकि, जांच से पता चला कि उक्त संपत्ति पर बने पांच फ्लैट 2005 में एक बैंक को बेचे गए थे, लेकिन इस तथ्य को जानबूझकर छिपाया गया। बयान के अनुसार, ऋण प्राप्त करने के बाद अरोड़ा और उनके सह-उधारकर्ताओं ने ईएमआई भुगतान में चूक की।

आगे की जांच से पता चला कि उन्होंने ऋण राशि में से 1.7 करोड़ रुपये का इस्तेमाल निजी उद्देश्यों के लिए किया, जबकि यह राशि उनकी कंपनी के नाम पर थी। अरोड़ा (50) कई कंपनियों के निदेशक थे लेकिन आर्थिक संकट और कथित कर चोरी के मामलों के कारण उन्हें कंपनी बंद करनी पड़ी थीं। मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

अंत्योदय: विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

India Wins First Shooting Gold | आखिरी समय में लिए गए फ़ैसले ने पटल दी बाजी... कमलजीत और सुरुचि ने शूटिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold