By अंकित सिंह | Oct 14, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रंका की गिरफ्तारी और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश के बाद मिले समर्थन के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया है। X पर दिपके ने लिखा, आशुतोष रांका और सौरव दास की गैर-कानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी सर, आपका धन्यवाद। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका को कल जंतर-मंतर में चुपके से घुसने के बाद गिरफ़्तार कर लिया गया। पार्टी की वकील रत्ना सिंह ने बुधवार तड़के X पर एक अपडेट में यह जानकारी दी।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका की गिरफ्तारी को "कायरतापूर्ण हरकत" बताया। उन्होंने जंतर-मंतर को वापस हासिल करने का संकल्प लिया, क्योंकि इस आंदोलन में शामिल सभी पार्टियां एक ही मकसद के लिए लड़ रही हैं। CJP के विरोध प्रदर्शनों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में राहुल ने कहा, "जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है। इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरतापूर्ण काम है।"
उन्होंने आगे कहा कि छात्र, युवा, पत्रकार, INDIA गठबंधन—अलग-अलग बैनर, लेकिन मकसद एक ही है। सभी विरोध प्रदर्शन एक ही हैं: नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि जंतर-मंतर भारत के लोगों का है और हम इसे वापस लेंगे।