दिल्ली पुलिस ने महिला से 2.5 लाख रुपये ठगने के आरोप में फर्जी वायुसेना अधिकारी को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2025

दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर खुद को भारतीय वायुसेना का अधिकारी बताकर फर्जी बिल और पत्रों के जरिए लोगों को ठगने के मामले में राजस्थान से 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले निवासी तस्लीम खान के रूप में हुई है।

एक विशेष टीम गठित की गई और अलवर के रामगढ़ क्षेत्र के मुकंदवास गांव में छापेमारी के बाद खान को पकड़कर दिल्ली लाया गया। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए दोनों मोबाइल फोन में धोखाधड़ी के साक्ष्य मिले हैं, जिनमें कई पीड़ितों के साथ चैट भी शामिल है।

डीसीपी ने कहा, पूछताछ के दौरान खान ने बताया कि वह ऑनलाइन मंच पर खुद को वायुसेना कर्मी बताता था और जाली दस्तावेजों के जरिए लोगों को पैसे हस्तांतरित करने का लालच देता था। अब तक सात पीड़ितों की पहचान हो चुकी है और ठगी का शिकार हुए अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

TMC की बड़ी कामयाबी: Sagarika Ghosh ने Om Birla से 20 सांसदों की अयोग्यता मांगी

Delhi Police ने Cyber Fraud के आरोपी को दबोचा, फर्जी पेमेंट दिखाकर ठगे 30 लाख रुपये

Bihar में Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान: 3 नई योजनाओं से महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, सशक्त होगा बिहार

Gandak नदी का जलस्तर बढ़ा, Bihar में बाढ़ का खतरा; CS ने की आपात बैठक