Delhi Police के हत्थे चढ़े Rohit Godara-Lipin Nehra गिरोह के 5 गुर्गे, हथियार और 2 SUV जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 29, 2026

दिल्ली पुलिस ने रोहित गोदारा-लिपिन नेहरा गिरोह के पांच कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से अवैध हथियार, गोला-बारूद तथा दो एसयूवी बरामद की हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान दिनेश उर्फ दीनू (27), प्रदीप (25), राजेश उर्फ छोटा (38), निखिल उर्फ सत्ती (34) और नवीन उर्फ छोटू (42) के रूप में की है।

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि पुलिस ने छह भरी हुई कारतूस, पांच खाली कारतूस, पांच मोबाइल फोन, एक टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी और एक महिंद्रा थार एसयूवी बरामद की है। धालीवाल ने कहा कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में मौजूद गैंगस्टर रोहित गोदारा और लिपिन नेहरा के निर्देश पर अवैध हथियारों की आपूर्ति करने, जबरन वसूली करने के लिए कारोबारियों और प्रॉपर्टी डीलरों की पहचान करने तथा वसूली गई रकम गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाने में शामिल थे। दिल्ली पुलिस ने पांच अक्टूबर को यह अभियान शुरू किया, जब अपराध शाखा की एक टीम को सूचना मिली कि विदेश में मौजूद गिरोह का एक सदस्य भारत में अपने साथियों को दिल्ली में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के निर्देश दे रहा है।

प्रमुख खबरें

Delimitation Bill के विरोध में विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश, सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने की MK Stalin से मुलाकात

महिला आरक्षण पर PM Modi का बड़ा बयान, बोले- नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग

Salman Khan की Maatrubhumi के गाने पर बोले Javed Akhtar, भाषा के स्तर पर जताई चिंता

खगड़िया में Bihar Police और STF से मुठभेड़ के बाद एक लाख का इनामी मिथिलेश महतो गिरफ्तार