Salman Khan की Maatrubhumi के गाने पर बोले Javed Akhtar, भाषा के स्तर पर जताई चिंता

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 29, 2026

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस समय सलमान मूवी के प्रमोशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में मातृभूमि फिल्म का एक नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी.... रिलीज हुआ है।

इसको लेकर लोकप्रिय गीतकार और फिल्म लेखक जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की है। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू  में उनसे पूछा गया है कि सलमान खान के इस गाने की भाषा को लेकर, तो जावदे ने बेबाकी से अपनी राय दर्ज की है।

सलमान के गाने पर जावेद की राय

जावेद अख्तर ने अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते है। जब उनसे एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि सलमान खान की आने वाली फिल्म मातृभूमि के लेटेस्ट सॉन्ग तेरी सेक्सी ब्यूटी को लेकर, तो उन्होंने कहा कि-

आज के समय के लोकप्रिय संगीत में स्वाभाविक रूप से उसी समाज की भाषा और शब्दावली झलकती है, जहां से वह ताल्लुक है। इससे ये पता चलता है कि ये कहां से आया है और किससे जुड़ा है। संगीत कभी अलग-थलग नहीं रहा है, बल्कि ये समाज का अभिन्न अंग है। आज की जेनेरशन और उनके माता-पिता की भाषा और शब्दाबली कभी भी उनके दादा-दादी से मेल नहीं खाएगी।

आज की भाषा आम बोलचाल के माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन हम शायद ये भूल गये है कि एक अनोखी कला है। आज की भाषा का स्तर कहां है और इसका ध्यान किस तरफ जा रहा है। इसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहता है। आज के समय में कितने लोग हैं, जो साहित्य और कविता को पढ़ते हैं।

जावेद अख्तर ने इशारों ही इशारों में सलमान की मातृभूमि के तेरी सेक्सी ब्यूटी सॉन्ग की आलोचना भाषा के गिरते लेवल के आधार पर की है।

कब रिलीज हो रही मातृभूमि?

सलमान खान की मातृभूमि फिल्म की रिलीज 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।  फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है और यह एक वॉर ड्रामा थ्रिलर है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police के हत्थे चढ़े Rohit Godara-Lipin Nehra गिरोह के 5 गुर्गे, हथियार और 2 SUV जब्त

महिला आरक्षण पर PM Modi का बड़ा बयान, बोले- नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग

खगड़िया में Bihar Police और STF से मुठभेड़ के बाद एक लाख का इनामी मिथिलेश महतो गिरफ्तार

परिसीमन से भाजपा को फायदा और विपक्ष को नुकसान होगा, चिदंबरम ने Delimitation Bill पर उठाए सवाल