Delhi Police ने विदेशी मुद्रा धोखाधड़ी गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2025

दिल्ली पुलिस ने विदेशी मुद्रा धोखाधड़ी से जुड़े संगठित गिरोह के कथित सरगना को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने कई राज्यों में व्यापारियों, पेशेवरों और ट्रैवल कंपनियों से ठगी की है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कृष्ण कुमार शर्मा (31) कोलकाता में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित था। वहां उसने कथित तौर पर एक व्यक्ति को विदेशी मुद्रा विनिमय के बहाने ठगा था और 15,000 अमेरिकी डॉलर और 1,000 यूरो लेकर फरार हो गया था, जिनकी कीमत लगभग 14.5 लाख रुपये थी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) हर्ष इंदौरा ने एक बयान में कहा, ‘‘शर्मा एक संगठित धोखाधड़ी गिरोह चलाता था जो पीड़ितों को आकर्षक विदेशी मुद्रा विनिमय का झांसा देकर और कभी-कभी फिल्म उद्योग के पेशेवर होने का दिखावा करके फंसाता था। उसने कथित तौर पर खुद को एक फिल्म निर्माता के रूप में पेश किया और व्यापारियों का विश्वास जीतने के लिए पांच सितारा होटलों में बैठकें आयोजित कीं।’’

पुलिस ने बताया कि कोलकाता की एक अदालत ने छह दिसंबर को शर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उसने बताया कि सूचना के आधार पर छह दिसंबर को एक टीम ने पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने कहा कि शर्मा पहले भी मुंबई और दिल्ली में कई धोखाधड़ी के मामलों में शामिल रहा है।

प्रमुख खबरें

Sophie Molineux बनीं ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की नई कप्तान, Healy युग का अंत

Ravi Shastri का बड़ा दावा, टी20 विश्व कप 2026 में Team India को रोकना नामुमकिन

Sunil Gavaskar का बड़ा बयान, Shivam Dube अब फिनिशर नहीं, T20 के लिए एक संपूर्ण पैकेज हैं

Priyanka Chaturvedi का Modi सरकार पर हमला, बोलीं- UGC नियमों पर अपनी जिम्मेदारी से भागी केंद्र