दिल्ली पुलिस ने मथुरा में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2022

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक नाबालिग लड़की को भी मुक्त कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मामला 24 अप्रैल को तब सामने आया, जब पुलिस को यहां आईपी एस्टेट थाने में एक 14 वर्षीय लड़की के अपहरण की सूचना मिली।

इसे भी पढ़ें: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा, प्राकृतिक खेती द्वारा आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करें किसान

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान जुबिद (34), रवि (27), राम किलावन गुप्ता (29), सनी (33)और बिमलेश (30) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने भाई को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर उसे बचाने की गुहार लगाई। अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी जानकारी के आधार पर मथुरा के कोसी कलां स्थित एक होटल में छापेमारी कर पीड़िता को मुक्त कराया गया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़