नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी वापस लेने के लिए दिल्ली पुलिस को आधिकारिक आदेश का इंतजार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 26, 2026

नयी दिल्ली,26 जुलाई नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने के केंद्र के आश्वासन के बाद आगे की कार्यवाही के लिए सक्षम प्राधिकार से आधिकारिक दिशा-निर्देश और सूचना की प्रतिक्षा है। दिल्ली पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, 20 जुलाई को हुई हिंसा और जारी विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी अन्य घटनाओं के सिलसिले में नयी दिल्ली जिले के अलग-अलग थानों में अब तक 15 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

पुलिस ने अपनी चेहरा पहचान प्रणाली (एफआरएस) का इस्तेमाल करके आपराधिक पृष्ठभूमि और बुरे चरित्र वाले 2,500 से अधिक लोगों की पहचान भी की है। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को हुई झड़पों में 200 से अधिक पुलिसकर्मी और 70 प्रदर्शनकारी घायल हो गए, जबकि कई सरकारी गाड़ियों और अन्य सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा। सूत्रों ने बताया कि प्राथमिकी वापस लेने के प्रस्ताव के बावजूद साजिश की जांच जारी रहेगी और जांच के दौरान इकट्ठा किए गए सभी सबूतों की पड़ताल मौजूदा जांच के हिस्से के तौर पर की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Om Birla की रूसी संसद के अध्यक्ष Vyacheslav Volodin से मुलाकात, भारत-रूस संबंधों पर हुई चर्चा

Cyclone Alert: ओडिशा में 5 जिलों के स्कूल बंद, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

युद्ध कहीं भी हो, असर पूरी दुनिया पर पड़ता है... जयशंकर ने शांति को लेकर दिया बड़ा संदेश

ललित Greco Roman World Championship के कांस्य पदक मैच में पहुंचे