दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2025

दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है और चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ चोरी के 10 वाहन बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त निधिन वलसन ने बताया, ‘‘प्रसाद नगर पुलिस थाने में मारुति ईको कार चोरी का मामला दो जुलाई को दर्ज किया गया था। कार बापा नगर से चोरी हुई थी।’’

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई। टीम ने तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और स्थानीय खुफिया जानकारी एकत्र की जिसके आधार पर होलंबी कलां से सक्रिय एक संदिग्ध की पहचान हुई।

डीसीपी ने कहा, ‘‘होलंबी कलां के मेट्रो विहार में छापेमारी कर आबिद को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और अपने साथियों आसिफ और दिलीप के नाम बताए, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

तीनों ने खुलासा किया कि वे या तो चोरी के वाहनों को ‘चेसिस’ और इंजन नंबरों के साथ छेड़छाड़ करने के बाद कबाड़ का काम करने वाले लोगों को बेच देते थे या फिर उन्हें बेचने से पहले अस्थायी रूप से उनका उपयोग करते थे।’’ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस हरियाणा के सोनीपत पहुंची, जहां चौथे आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!