दिल्ली पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों को किया गिरफ्तार

By निधि अविनाश | Mar 09, 2022

नई दिल्ली के सीमापुरी थाने इलाके के दिलशाद कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने एक टीम गठित कर रविवार रात को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि, इस सेक्स रैकेट को 38 साल की महिला चलाती थी और अपने साथ एक दलाल को भी रखती थी। दलाल नए-नए कस्टमर लाता था और महिला को इसकी जानकारी देता था। नोएडा,  यमुना विहार और मुस्तफाबाद की 20 से 30 साल की उम्र की लड़कियों से यह गंदा काम कराया जाता था।

डीसीपी (शाहदरा) आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि, स्पेशल स्टाफ को दिलशाद कॉलोनी में जिस्मफरोशी की खबर मिली जिसके बाद सीमापुरी थाने के इंस्पेक्टर रामबीर सिंह तोमर और स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर विकास कुमार की देखरेख में एक टीम गठित किया गया। एक पुलिस को नकली ग्राहक बनाकर पहले वारदात वाली जगह भेजा गया, घर के बाहर एक प्रिंस नाम का लड़का मिला जिसने नकली ग्राहको को लड़की का ऑफर दिया और नकली पुलिस को घर के ग्राउंड फ्लोर में  ले गया जहां 38 साल की महिला मिली। प्रिंस ने बताया कि, यह महिला यहां की संचालक है और लड़कियां उपलब्ध कराएगी। महिला ने नकली पुलिस के सामने तीन लड़कियां पेश की और किसी एक को पंसद करने को कहा। बदले में 2 हजार रुपये की डिमांड की। नकली पुलिस ने टॉयलेट का बहाना कहकर बाथरूम से पुलिस टीम को सूचना दी जिसके बाद सभी पुलिस टीम ने रेड मारकर सबको पकड़ लिया। सीमापुरी थाने में वेश्यावृति की धारा दर्ज की गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक