दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया; चार लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2025

दिल्ली पुलिस ने कार में 16.24 किलोग्राम अफीम ले जा रहे चार लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही मादक पदार्थ तस्करी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को 25 जुलाई को दो ज्ञात तस्कर, हरि शंकर और विकास के बारे में यह सूचना मिली कि ये दोनों बरेली से अफीम की एक बड़ी खेप लेकर आ रहे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी टीम ने रात 10 बजकर 20 मिनट पर रिंग रोड पर भैरव रोड अंडरपास के निकट एक कार को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 16.24 किलोग्राम अफीम से भरे प्लास्टिक के तीन थैले बरामद हुए।

पुलिस ने मौके पर से हरि शंकर (22), विपिन शर्मा (35) और विकास (20) को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद मामले में चौथे आरोपी अजय वर्मा (22) को 23 अगस्त को उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ से पता लगा कि आरोपियों ने बरेली के राहुल नाम के अपने आका के निर्देश पर यह तस्करी की और संदेह है कि जब्त की गई खेप का मुख्य तस्कर राहुल है, जिसमें उसका परिवार भी शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह समूह ज्यां नाम के एक नाइजीरियाई नागरिक के संपर्क में था। विदेश में जाकर बसने से पहले ज्यां यहां दिल्ली के तिलक नगर से काम करता था।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘यह गिरोह बेरोजगार युवाओं और नाबालिगों को वाहक के तौर पर नियुक्त करता था और जांच से बचने के मकसद से तस्करी के लिए निजी वाहनों का इस्तेमाल करता था। कई स्तरों के संपर्कों के जरिये दिल्ली-एनसीआर में सामान पहुंचाया (तस्करी) जाता था।

प्रमुख खबरें

Auto Sector में बड़ा ऐलान! अब 100% Ethanol पर चलेंगी गाड़ियां, Nitin Gadkari ने फाइल पर किए Sign

Vinicius Jr. के शानदार गोल ने बचाई Brazil की लाज, Morocco के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ हुआ मुकाबला

रिफ्यूजी कैंप से World Cup तक, Nestory Irankunda की कहानी, Australia के लिए रचा इतिहास

Morena Train Accident: आग के डर से भागे यात्री, दूसरी Train ने रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत