दिल्ली पुलिस प्रमुख की लोगों से अपील, अफवाह ना फैलाएं, शांति भंग ना करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस के कार्यवाहक आयुक्त एस. एन. श्रीवास्तव ने सोमवार को लोगों से अपील की कि राष्ट्रीय राजधानी में अफवाह न फैलाएं, सांप्रदायिक सौहार्द और शांति भंग न करें। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कई स्थानों पर हिंसा की अफवाह फैलने के बाद लोगों के बीच दहशत पैदा होने के उपरांत उनका यह बयान आया है।

पुलिस आयुक्त ने लोगों से अफवाह के बारे में दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष से जानकारी हासिल करने को भी कहा। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ हम सोशल मीडिया पर इन अफवाहों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने के संबंध में छह मामले दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

किसानों के सहयोग से जेवर बन रहा वैश्विक औद्योगिक केंद्र: धीरेन्द्र सिंह

मध्यप्रदेश में शिवपुरी बन रहा नई खेल प्रतिभाओं का केंद्र: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Sensex और Nifty मामूली बढ़त पर बंद, तीसरे दिन भी बाजार में जारी रही लिवाली

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर