CM Arvind Kejriwal के घर पहुंची दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की टीम

By रितिका कमठान | Feb 03, 2024

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के अधिकारियों की एक टीम पहुंची है। आम आदमी पार्टी के विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोपों के मामले में जांच पड़ताल करने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने ये आरोप लगाया था कि आप विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। ये आरोप दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया था। इस दौरान कहा गया था कि आप पार्टी के विधायकों को बीजेपी 25-25 करोड़ रुपये में खरीदने के ऑफर दे रही है। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि उनके 21 विधायकों को तोड़ने के लिए साजिश रची जा रही है। विधायकों से लगातार संपर्क साधने की कोशिश हो रही है। इसी आरोप के संबंध में नोटिस देने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने इस आरोप के संबंध में अरविंद केजरीवाल को सबूत देने को कहा है।

बीजेपी ने की थी शिकायत
बता दें कि यह घटनाक्रम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई द्वारा इस मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को शिकायत सौंपने के कुछ दिनों बाद हुआ है।

प्रमुख खबरें

PM Modi का तोहफा: Delhi-Dehradun Expressway से 6 घंटे का सफर अब मात्र 2.5 घंटे में पूरा होगा

PM Modi का DMK पर बड़ा हमला, बोले- Tamil Nadu में केंद्रीय योजनाओं में रोड़ा अटका रही सरकार

बिजली संकट की चिंता खत्म! Minister Kishan Reddy का दावा- देश में 90 दिन का Coal Stock मौजूद

ICC ने किया महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्राइज मनी का किया ऐलान