PM Modi का तोहफा: Delhi-Dehradun Expressway से 6 घंटे का सफर अब मात्र 2.5 घंटे में पूरा होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग आधा रह जाएगा। साथ ही, वह हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड सेक्शन पर वन्यजीव मार्ग की भी समीक्षा करेंगे। दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है।

प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सहारनपुर जाकर दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे पर बने ‘वन्यजीव गलियारे’ की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मोदी देहरादून के पास स्थित ‘मां डाट काली’ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

बयान में कहा गया है कि इसके बाद प्रधानमंत्री देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। यात्रियों को सुरक्षित और अधिक कुशल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए गलियारे में ‘उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली’ (एटीएमएस) लगाई गई है।

प्रमुख खबरें

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा

Premium Watch सेगमेंट में बढ़त के लिए छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश की तैयारी में Titan

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे