Delhi Police को मिली बड़ी कामयाबी, हाशिम बाबा और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शार्पशूटर को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने हाशिम बाबा और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शार्पशूटर रहे एक राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान अभिनव वर्मा के रूप में हुई है जो दिल्ली के कीर्ति नगर और फर्श बाजार में व्यापारियों पर गोलीबारी के दो मामलों में वांछित था। पुलिस को 27 मार्च को सूचना मिली थी कि वर्मा रोहिणी में अपने सहयोगियों से मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh : सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने थाने में किया विरोध प्रदर्शन

पुलिस ने कहा कि वर्मा को पश्चिम विहार इलाके में अपने सहपाठी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे छह साल जेल की सजा हुई थी। वह जेल में हाशिम बाबा और उसके सहयोगी आशीष के संपर्क में आया और उनके गिरोह में शामिल हो गया।

प्रमुख खबरें

भावी संकट की पूर्व चेतावनी है नेपाल त्रासदी

5 करोड़ में Rape केस डील! Punjab CM Bhagwant Mann पर BJP का गंभीर आरोप

Maruti Suzuki CEO ने नियमों और कार की कीमतों में संतुलन पर दिया जोर

Janmashtami पर कपड़ों और मेकअप के साथ बालों को न करें इग्नोर, 5 मिनट में बन जाएगा ये हेयर स्टाइल