Delhi Police ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2025

दिल्ली पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर धोखाधड़ी करने के बारे में जागरूक करने के लिए शहरव्यापी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। साइबर अपराध जागरुकता कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय राजधानी के सभी पुलिस थानों में एक साथ सत्र आयोजित किए गए।

सत्र में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सलाह दी गई कि वे परिवार के सदस्यों से परामर्श करें, स्क्रीनशॉट या कॉल रिकॉर्ड जैसे साक्ष्य सुरक्षित रखें और निर्धारित स्रोतों के माध्यम से साइबर अपराधों की तुरंत शिकायत करें।

इसमें कहा गया है कि वरिष्ठ नागरिकों को भौतिक और डिजिटल दुनिया के बीच के अंतर के बारे में जागरूक किया गया और बताया गया कि साइबर अपराधी समाज के कमजोर वर्गों को निशाना बनाने के लिए इस अंतर का कैसे फायदा उठाते हैं।

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास