अत्याचार कर रही है दिल्ली पुलिस, केन्द्रीय गृह मंत्री संज्ञान लें: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2023

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नई दिल्‍ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और पुलिस के बीच हुई कथित हाथापाई की घटना की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्‍ली पुलिस आंदोलनरत महिला पहलवानों पर अत्याचार कर रही है और केंद्रीय गृह मंत्री को इसका संज्ञान लेना चाहिए। गहलोत ने ट्वीट किया, जब राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में मिली महिलाओं के उत्पीड़न की बात बताई तो दिल्ली पुलिस उनसे महिलाओं की जानकारी मांगने पहुंच गई थी। अब जंतर मंतर पर कई दिनों से देश को गौरवान्वित करने वाली चैंपियन बेटियां अपने उत्पीड़न की शिकायत कर न्याय मांग रही हैं तो दिल्ली पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय अत्याचार कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Manohar Lal Khattar Birthday: कभी साइकिल पर घूम-घूम कर बेचते थे सब्जी, ऐसे तय किया फर्श से अर्श तक का सफर

पूनिया ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा ‘‘न्याय की इस लड़ाई में मैं अपनी खिलाड़ी बहनों के साथ खड़ी हूं।’’ यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर ‘हाथापाई’हुई, जिसके कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर पर चोटें आई हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं