बंद हुआ दिल्ली-गुरुग्राम का NH 48, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें अब किस रूट पर ट्रैफिक होगा डायवर्ट,

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2023

नयी दिल्ली। पुलिस ने रंगपुरी और रजोकरी के बीच दिल्ली-जयपुर राजमार्ग (एनएच-48) के एक हिस्से को 90 दिन के लिए बंद करने के संबंध में सोमवार को मार्ग परिवर्तन के लिए यातायात परामर्श जारी किया। दिल्ली पुलिस के परामर्श के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारतमाला परियोजना के तहत द्वारका लिंक रोड से शिव मूर्ति के पास राष्ट्रीय राजमार्ग -48 पर द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहा है।

परामर्श में कहा गया है कि दिल्ली हवाई अड्डा, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल या रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय लेकर यात्रा करें और यात्रा की योजना सावधानीपूर्वक बनाएं। इसमें कहा गया है कि गुरुग्राम या जयपुर आने-जाने वाले यात्री महरौली-गुड़गांव सड़क का उपयोग कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

संसद के एक और सत्र की हलचल! संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बोले- सत्रावसान नहीं हुआ, सरकार जब चाहे बुला सकती है बैठक

भारत आने की तैयारी में लगे थे जिनपिंग-पुतिन, अचानक भागे-भागे रूस पहुंच गए CIA चीफ

Nepal Flash Floods | नेपाल में जलप्रलय! लापता लोगों में 300 से अधिक भारतीय शामिल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल का बड़ा बयान

Nepal Flood: ICIMOD ने हिमस्खलन को माना तबाही की वजह, 160 से अधिक मौतें