नये साल के लिए ट्रैफिक गाइडलाइन्स जारी, बिना पास के कनॉट प्लेस में वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नये साल की पूर्व संध्या के लिए बुधवार को यातायात परामर्श जारी किया जो बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे से शहर के सभी निजी और सार्वजनिक वाहनों पर लागू होगा। राष्ट्रीय राजधानी में कनॉट प्लेस इलाके के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। कोविड-19 के कारण हालांकि शहर में एल्कोमीटर (सांस के नमूने से शराब की मात्रा जांचने वाली मशीन) का प्रयोग नहीं किया जा रहा है, लेकिन नशे में धुत्त होकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

परामर्श में कहा गया है कि वैध पास के बगैर कनॉट प्लेस के इनर, मिडिल और आउट सर्किल में वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। बताया गया है कि गोल डाक खाना, आकाशवाणी के पीछे रकाबगंज रोड पर पटेल चौक, मंडी हाउस पर कॉपरनिकस मार्ग से बड़ौदा हाउस तक, मिंटो रोड पर डीडीयू मार्ग से लेकर प्रेस रोड तक, आर.के. आश्रम मार्ग पर पंचकुईयां रोड पर, चित्रगुप्त रोड और पहाड़गंज की ओर जाने वाले बसंत रोड पर वाहनों को खड़ा करने की अनुमति होगी। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में पर्यटन के लौटे अच्छे दिन, नए साल के मौके पर पूरी तरह बुक हुए होटल 

संयुक्त आयुक्त (यातायात) मनीष कुमार अग्रवाल द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, कॉपरनिकस लेन पर केजी मार्ग - फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, केजी मार्ग से आगे गोल चक्कर तक, बंगाली मार्केट के गोल चक्कर पर बाबर रोड और तानसेन मार्ग, पेशवा रोड पर विंडसर प्लेस और गोल मार्केट पर पार्किंग उपलब्ध रहेगी। इसमें कहा गया है कि वैध पास के आधार पर कनॉट प्लेस के भीतर पहले आओ, पहले पाओ की नीति के आधार पर कुछ सीमित पार्किंग की व्यवस्था होगी। अवैध तरीके से या गलत तरीके से खड़े किए गए वाहनों को टो किया जाएगा और कार्रवाई होगी।

अग्रवाल ने कहा कि नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की गई है। इस दौरान पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों के रास्ते में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परामर्श के अनुसार, साकेत, ग्रेटर कैलाश, लाजपत नगर, न्यू फ्रेंड्स कालोनी, हौज खास, डिफेंस कालोनी, वसंत विहार, आर.के. पुरम, नेहरु प्लेस, द्वारका, पालम हवाईअड्डा, राजौरी गार्डन, अशोक विहार, मॉडल टाउन और मयूर विहार जैसे जगहों पर भी यातायात की उचित व्यवस्था की गई है।

प्रमुख खबरें

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान All-rounder Sir Garfield Sobers का 89 की उम्र में निधन, Cricket World में शोक की लहर