राजधानी में बदमाशों के होसले बुलंद, विजय घाट पर दिल्ली पुलिस अधिकारी को गोली मारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में विजय घाट के नजदीक बाइक पर जा रहे दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी को दो लोगों ने कथित रूप से गोली मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया सहायक पुलिस निरीक्षक बेदी राम (50) निजामुद्दीन पुलिस थाने में पदस्थ है। बृहस्पतिवार रात को जब वह ड्यूटी के बाद वापस घर लौट रहे थे तब उन पर दो लोगों ने हमला किया। उन्होंने बताया कि दोनों हमलावरों की पहचान होना बाकी है।

इसे भी पढ़ें- चौकीदार का कच्चा चिट्ठा आया सामने, जनता की अदालत में नहीं बच पाएंगे: राहुल गांधी

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर) हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपने घर लौट रहे बेदी राम जब विजय घाट के पीछे अंडरपास पर पहुंचे तो उनका पीछा कर रहे दो लोगों ने उनके वाहन को रोका और उन्हें गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गोली उनके पेट के निचले हिस्से में लगी है और घटना के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें- भाजपा रामजन्म भूमि पर जल्‍द से जल्‍द मंदिर बनाने के लिए है कटिबद्ध: अमित शाह

सिंह ने बताया कि अधिकारी को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनका आपरेशन किया गया है और अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। अधिकारी ने बताया कि कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Mizoram में 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर बरामद

SRH vs RR IPL 2024: रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से दी मात

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान