ऑक्सीजन कालाबाजारी मामला: दिल्ली पुलिस ने कारोबारी नवनीत कालरा की तलाश में पड़ोसी राज्यों में छापेमारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कारोबारी नवनीत कालरा की तलाश में रविवार को पड़ोसी राज्यों में कई जगह छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कालरा के रेस्तराओं से 500 से अधिक ऑक्सीजन सांद्रक मिलने के बाद उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि संदेह है कि कालरा अपने परिवार के साथ दिल्ली से भाग गया है। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि टीमें गठित की गई हैं, जो दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। दक्षिणी दिल्ली के खान मार्केट इलाके में स्थित दो रेस्तराओं से 105 ऑक्सीजन सांद्रक बरामद किए गए थे।

प्रमुख खबरें

Janhvi Kapoor ने Shikhar Pahariya संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Podcast में किया प्यार का इजहार

Shaurya Path: US-Iran-Israel War से क्या सबक ले रहा है भारत? महाशक्तियां क्यों हो रहीं हैं फेल?

Kailash Mansarovar Yatra 2026: Kailash Yatra का New Route तैयार! बिना Passport-Visa ऐसे करें दर्शन, जानें Registration Process

Delhi Assembly की सुरक्षा अब अभेद्य! Hydraulic Blockers लगेंगे, बिना इजाजत Entry होगी Ban