अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, समर्थकों पर कस्टडी से आरोपी को छुड़वाने का आरोप

By अंकित सिंह | Feb 10, 2025

दिल्ली पुलिस ने नवनिर्वाचित ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और उनकी तलाश कर रही है। दावा किया जा रहा है कि उनके समर्थकों ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को जबरन पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया था। विधायक के समर्थक कथित तौर पर अपराध शाखा निरीक्षक सुनील कालखंडे के नेतृत्व वाली टीम पर हमले में शामिल थे। क्राइम ब्रांच हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी शाबाज़ खान को गिरफ्तार करने के लिए जामिया नगर इलाके में गई थी। 

इसे भी पढ़ें: अहिंसा पर कविता अपराध कैसे हो सकती है? SC ने गुजरात पुलिस को लगाई फटकार

दिल्ली पुलिस की एक टीम खान को गिरफ्तार करने के लिए ओखला स्थित उनके आवास पर पहुंची। हालांकि, वह घर पर मौजूद नहीं थे। दिल्ली पुलिस की टीम ने घर के अंदर जाकर जांच की कि क्या खान वाकई घर पर नहीं है। घर पर जांच करने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम विधायक के घर से निकल गई। आप विधायक की तलाश जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्ला खान ने ओखला सीट पर 23,000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की. उन्होंने बीजेपी के मनीष चौधरी को हराया. मनीष को कुल 65,304 वोट मिले, जबकि खान को कुल 88,943 वोट मिले। 

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर