दिल्ली पुलिस ने जामा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

नयी दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए यहां जामा मस्जिद के बाहर शुक्रवार को किये गए प्रदर्शन के सिलसिले में पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार की नमाज के बाद मस्जिद की सीढ़ियों पर भारी मात्रा में लोगों की भीड़ एकत्र हुई थी और शर्मा तथा दिल्ली भाजपा के पूर्व मीडिया प्रमुख नवीन जिंदल के विरोध में तख्तियां प्रदर्शित की गई थीं। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के कारण Justin Bieber को हुई खतरनाक बीमारी, चेहरे पर हुआ पैरालिसिस

घटना के संबंध में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमने कुछ शरारती तत्वों की पहचान की है और हमारे दल अन्य की पहचान कर रहे हैं।” जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने विरोध विरोध प्रदर्शन से किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा, “किसी को नहीं पता कि प्रदर्शन करने वाले लोग कौन थे।” उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? क्या Taxpayers, PF, ESIC वाले इसके पात्र होंगे?

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?

Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर

रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा