बग्गा की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस, गंभीर बोले- केजरीवाल सही मायने में आधुनिक तुगलक

By अंकित सिंह | May 06, 2022

पंजाब पुलिस में सुबह सवेरे भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर लिया। बग्गा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप हैं। पंजाब पुलिस बग्गा को मोहाली लेकर जा रही है। इन सब के बीच दिल्ली पुलिस ने बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पंजाब पुलिस की गाड़ी को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोका है। हरियाणा में पंजाब पुलिस से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस हरियाणा पुलिस से कॉर्डिनेट कर रही हैय़। दूसरी ओर इसको लेकर अब बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है। भाजपा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हमलावर हो चुकी है। भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल को तुगलक बता दिया है। गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा कि पंजाब में खालिस्तानियों को खुला छोड़ना और दिल्ली से विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना। केजरीवाल सही मायने में आधुनिक तुगलक हैं! दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली पुलिस को बिना किसी पूर्व सूचना दिए पंजाब पुलिस तजिंदर बग्गा को घर से अवैध तरह से गिरफ़्तार कर ले गई। पंजाब पुलिस ने उनके पिता के साथ मारपीट की और उनके पिता ने इसके ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज़ की है। हमारे पास तजिंदर बग्गा की कोई जानकारी नहीं है। कपिल मिश्रा ने कहा कि  AAP की पुलिस, जेल, तानाशाही हमें ना चुप करा सकती, ना डरा सकती। सुबह से AAP के कार्यकर्ताओं की ऐसी धमकियां साफ करती है कि पंजाब पुलिस का इस्तेमाल अब केजरीवाल के विरोधियों को चुप कराने में किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने बग्गा के अपहरण के लिए पंजाब पुलिस के खिलाफ IPC की  धारा 452, 365, 342, 392, 295 / 34 के तहत मामला दर्ज किया है। 

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, कपिल मिश्रा बोले- एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों?


वहीं, बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने बताया कि सुबह घर पर पहले 2 पुलिसकर्मी आए जो पहले भी 2-3 बार नोटिस लेकर आए हैं। फिर अचानक 10-15 पुलिसकर्मी घर में घुसे और उसे (तजिंदर पाल सिंह बग्गा) खींचकर ले जाने लगे। वीडियो बनाने के लिए मैंने फोन उठाया तो मुझे कमरे में ले गए। उन्होंने कहा कि मेरा फोन भी छीन लिया, तजिंदर का फोन भी ले गए हैं। मेरे मुंह पर पंच किया... केस के बारे में कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को हत्या की धमकी दी है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी