Vijay Vihar में अवैध पटाखों की तस्करी नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 66 किलो सामग्री के साथ एक को पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

दिल्ली के विजय विहार इलाके में बिना वैध लाइसेंस के पटाखे रखने और उनका परिवहन करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उसके तिपहिया वाहन से 66 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के रामपुरा निवासी विजेंद्र कुमार (33) के रूप में हुई है और उसे मंगलवार को रात में एक पार्क के पास गश्त कर रही पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

अधिकारियों के अनुसार, कुमार ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह वैध लाइसेंस के बिना ही पटाखे बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने पटाखों और तिपहिया वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को विजय विहार थाने में विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Virar-Alibaug Corridor में मुआवजे के लिए फर्जीवाड़ा, 2000 अवैध कमरे बनाने वाले 4 गिरफ्तार

France Protests: नए उपद्रव की आशंका से Paris के प्रमुख संग्रहालय बंद, 70000 पुलिसकर्मी तैनात

Manna Dey Death Anniversary: सिंगर नहीं पहलवान बनना चाहते थे मन्ना डे, जानें मशहूर गायक के अनोखे किस्से

Ramayana Advance Booking | रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: रिलीज से 12 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग ने पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा