Swati Maliwal Assault Case । सबूत जुटाने में लगी दिल्ली पुलिस, सीएम आवास से जब्त किया सीसीटीवी डीवीआर

By एकता | May 19, 2024

आप सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस आरोपी बिभव कुमार के खिलाफ सबूत जुटाने में लगी हुई है। इस सिलसिले में एडिशनल डीसीपी अंजिता चेप्याला, SHO सिविल लाइन्स समेत दिल्ली पुलिस की एक टीम रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर तलाशी लेने पहुंची थी। दिल्ली पुलिस की टीम सीसीटीवी डीवीआर जब्त कर सीएम आवास से बाहर निकली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस की टीम प्रिंटर और लैपटॉप लेकर सीएम हाउस पर तलाशी लेने पहुंची थी।

इसे भी पढ़ें: Delhi Politics । सड़क पर AAP, भाजपा दफ्तर की ओर किया कूच, Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर लगाया ऑपरेशन झाड़ू चलाने का आरोप

शनिवार को दिल्ली पुलिस की ओर से कोर्ट में अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव पेश हुए। उन्होंने बिभव कुमार की हिरासत पर बहस करते हुए कोर्ट को बताया कि हमने डीवीआर मांगा, वह पेन ड्राइव में दिया गया। फुटेज खाली पाई गई। पुलिस को आईफोन दे दिया गया है, लेकिन अब आरोपी पासवर्ड नहीं बता रहा है। फ़ोन को फ़ॉर्मेट कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने अपनी रिमांड कॉपी में कहा है कि आरोपी के फोन को उनकी मदद के बिना खोला नहीं जा सकता।

प्रमुख खबरें

Manipur के Kamjong में संदिग्ध उग्रवादियों ने फूंके 28 घर, एक की मौत

सऊदी अरब में दो नागरिकों को फांसी, Bangladesh ने प्रक्रिया की पूर्व सूचना न मिलने पर मांगा जवाब

कर्नाटक में सूखा और गन्ना किसानों का संकट: PM Narendra Modi से मिलेंगे DK Shivakumar

उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत