दिल्ली पुलिस ने 85 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त कर छह लोगों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने दो अलग-अलग अभियानों में एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 85 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले लखपत सिंह (43), सुरेश (24) और प्रकाश पुरी (39) के अलावा उत्तराखंड के दाल चंद (36), असम की रहने वाली तस्लीमा बेगम (38) और दिल्ली के रहने वाले रवि प्रकाश (34) के रूप में की गयी है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुलगाम में हिजबुल आतंकी के घर की तलाशी ली

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के विशेष आयुक्त एच जी एस धालीवाल ने कहा, ‘‘छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लखपत के कब्जे से कुल 5.31 किलो अफीम बरामद की गई और 96.31 किलो अफीम, जिसे नारियलों से भरी 682 बोरियों के बीच छुपाकर रखा गया था, उसे ट्रक से बरामद किया गया।’’ पुलिस ने कहा कि आरोपियों के बयानों के आधार पर एक टीम उत्तराखंड के किच्छा गई और गिरोह के प्रमुख सदस्य दाल चंद को गिरफ्तार कर लिया। बाद में गिरोह के एक अन्य सदस्य पुरी को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया गया और उसके घर से 7.5 लाख रुपये जब्त किए गए। एच जी एस धालीवाल ने कहा, ‘‘लखपत ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच-छह साल से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। बरामद की गयी अफीम को उसने दाल चंद के निर्देश पर झारखंड के आपूर्तिकर्ता से खरीदा था।’’ उसने बताया कि चंद ने उन्हें झारखंड के विभिन्न स्थानों से खेप प्राप्त करने का निर्देश दिया। वह अफीम को नारियल की बोरियों के बीच छुपा कर रखता था।

प्रमुख खबरें

Ayodhya राम मंदिर चंदा विवाद: SIT रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद FIR की तैयारी, जल्द हो सकती हैं गिरफ्तारियां

Delhi Court का साफ संदेश: देर रात Call करने वाली महिला गलत नहीं, प्राइवेसी अहम

Ramayana Exclusive Preview: रणबीर-यश ने 150 कंटेंट क्रिएटर्स को दिखाई 15 मिनट की झलक, इंटरनेट पर मचाया तहलका

बेअदबी कानून पर Akal Takht का बड़ा एक्शन, Punjab के 78 MLAs और मंत्रियों को 29 जून को किया तलब