1,200 किलोग्राम से ज्यादा पटाखे जब्त, SC के प्रतिबंध के बाद 29 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2017

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने 1,200 किलोग्राम से ज्यादा पटाखे जब्त किए हैं और 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने पुलिस उपायुक्तों को निर्देश दिया था कि वह पटाखों की बिक्री पर रोक को सुनिश्चित करें। स्थिति पर निगरानी रखने के लिए जिलों में विशेष दल गठित किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी मधुर वर्मा ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने 1,241 किलोग्राम पटाखे जब्त किए और 29 प्राथमिकी दर्ज की तथा 29 लोगों को गिरफ्तार किया।

प्रमुख खबरें

जापान को पछाड़ भारत बना चौथी आर्थिक शक्ति, Rahul के dead economy वाले बयान पर BJP का पलटवार

Ram Lalla Pran Pratishtha की दूसरी वर्षगांठ: PM Modi बोले - यह हमारी आस्था का दिव्य उत्सव

Sabudana For Glowing Skin: नए साल पर पाएं बेदाग निखरी त्वचा, साबूदाना फेस पैक से घर बैठे पाएं चांद सा चेहरा

New Year पर सीमा पार से घुसपैठ की हर कोशिश होगी नाकाम, Jammu Border पर मुस्तैद BSF